स्पंदन (online) ब्लॉग संस्करण – अंक-1
9 दिसंबर 2012
+++++++++++++++++++++++++
सम्पादकीय – बाल दिल की
++++++++++++++++++++++++
विगत छह
वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित हो रही साहित्यिक पत्रिका ‘स्पंदन’ का ई-संस्करण
इंटरनेट पर लगातार उपलब्ध हो रहा था. ‘स्पंदन’ की लोकप्रियता के कारण पिछले कुछ
समय से सुधि पाठकों द्वारा इसके ब्लॉग
संस्करण की मांग भी की जा रही थी. ‘स्पंदन’ के पाठकों के स्नेह और सहयोग के चलते
इसके ब्लॉग संस्करण का पहला अंक आप लोगों के समक्ष है. ये एक प्रयास भर है, शेष आप
लोगों की प्रतिक्रियाओं, सुझावों के साथ और विस्तार पायेगा.
एक महत्वपूर्ण
कदम को इसके साथ समाहित किया गया है, ‘स्पंदन’ के ब्लॉग संस्करण में प्रकाशित
रचनाओं को ‘स्पंदन’ पत्रिका में भी प्रकाशित किया जाया करेगा. ‘स्पंदन’ का ब्लॉग
संस्करण आप पढ़ें, अपने मित्रों-सहयोगियों-परिवारीजनों को भी पढ़ायें....रचनाएँ
प्रकाशनार्थ भेज कर सहयोग भी करें.
प्रतिक्रियाओं,
सुझावों की अपेक्षा है...
आभार सहित
डॉ
कुमारेन्द्र सिंह सेंगर
सम्पादक-स्पंदन
Email-
spandan.kss@gmail.com
आपका ब्लॉग संस्करण का ये प्रयास एक महत्वपूर्ण कदम है.
जवाब देंहटाएं